बीते 11 दिन से हड़ताल पर चल रहे जिला परिषद कर्मियों पर नो वर्क नो पे नियम लागू
हिमाचल प्रदेश में 7,600 पदों की आउटसोर्स भर्तियों पर रोक
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के 88 विकास खंडों में सेवाएं दे रहे करीब 4,700 कर्मियों के बीते 11 दिन से हड़ताल पर जाने से पंचायत स्तर पर विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इन कर्मियों पर सरकार ने नो वर्क नो पे का नियम लागू कर दिया है। बता दें जब तक यह कर्मी हड़ताल पर रहेंगे, इन्हें वेतन नहीं मिलेगा।
सरकार ने संबंधित जिलों के एडीएम के माध्यम से हड़ताली कर्मियों को काम पर लौटने को लेकर नोटिस जारी किए थे बावजूद इसके कर्मी काम पर नहीं लौटे। इसके बाद सरकार ने सख्त कार्यवाही करने का फैसला लिया है।
पंचायती राज विभाग के निदेशक रुगवेद मिलिंद ठाकुर ने हड़ताली जिला परिषद कर्मियों पर नो वर्क नो पे लागू करने की पुष्टि की है।जिला परिषद कैडर के कर्मचारी पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
