लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में 20 फीसदी वृद्धि, एक्टिव केस 65 हजार के पार

Ankita | 20 अप्रैल 2023 at 1:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बता दें देश में आए दिन कई लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इस संक्रमण के बढ़ते मामले देख लोग अब डरने लगे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना महामारी के चलते चिंतित है।

बता दें एक्टिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में करीब 20 फीसदी की वृद्धि हुई है।

बता दें आज 12,591 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश में गुरुवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 65 हजार 286 तक पहुंच गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

किस राज्य में कितनी मौतें?
बीते 24 घंटे में अलग-अलग राज्यों में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े भी सामने आए हैं। इससे छत्तीसगढ़ में चार, दिल्ली में पांच, हिमाचल प्रदेश में दो, कर्नाटक में तीन, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पंजाब में एक-एक और महाराष्ट्र में छह, राजस्थान में दो लोगों की मौत हुई है।

केरल में पिछले 24 घंटों में दो मौतें हुईं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने देश के सभी लोगों को कोरोना को लेकर एहतियात बरतने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अस्पताल में मास्क पहनना जरूरी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]