Loading...

बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में 38 फीसदी वृद्धि, एक्टिव केस 63 हजार के पार

Ankita • 19 Apr 2023 • 1 Min Read

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बता दें देश में आए दिन कई लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इस संक्रमण के बढ़ते मामले देख लोग अब डरने लगे हैं।

वहीं स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना महामारी के चलते चिंतित है। बता दें एक्टिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में करीब 38 फीसदी की वृद्धि हुई है।

जहां मंगलवार को सात हजार के पार नए मामले मिले थे वहीं आज दस हजार 542 केस सामने आए हैं। आज बुधवार सुबह तक देश में कोरोना के 63 हजार 562 मरीज सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 38 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश में फिलहाल दैनिक संक्रमण दर 4.47 फीसदी दर्ज किया गया है।

वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर 98.67 फीसदी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने देश के सभी लोगों को कोरोना को लेकर एहतियात बरतने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अस्पताल में मास्क पहनना जरूरी है।