देश में कोरोना के मामलो में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। बीते 24 घंटे की बात की जाये तो देश में 16,561 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इस बाद संक्रमण दर बढ़कर 5.44 फीसदी हो गई है। शुक्रवार जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 18,053 लोग कोरोना से ठीक हुए है।
देश में अब सक्रिय केस घटकर 1,23,535 हो गए हैं। नए केस को मिलाकर अब तक देश में कोरोना से कुल 4,42,23,557 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि बीते 24 घंटे में 49 और मौतों के साथ कुल मौतें बढ़कर 5,26,928 हो गई है। गत 24 घंटे में केरल में सर्वाधिक 10 मौतें हुई हैं। सक्रिय केसों की मौजूदा संख्या कुल कोविड संक्रमितों की 0.28 फीसदी है। जबकि कोविड से उबरने वालों का प्रतिशत 98.53 फीसदी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





