Loading...

बीबीसी के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों में इनकम टैक्स की रेड, कर्मचारियों के फोन किए जब्त

Ankita • 14 Feb 2023 • 1 Min Read

इनकम टैक्स की टीम ने आज मंगलवार 14 फरवरी को दिल्ली और मुंबई स्थित बीबीसी के दफ्तरों पर छापा मारा है। इनकम टैक्स की टीम दफ्तर के अंदर कंप्यूटर डाटा की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, 60-70 सदस्यों वाली इनकम टैक्स की टीमें बीबीसी के दफ्तर पहुंची और छानबीन शुरू की। बीबीसी के कर्मचारियों को घर जाने के लिए कहा गया है बीबीसी दफ्तर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इनकम टैक्स की टीम ने कर्मचारियों के फोन को भी जब्त कर लिया है।

बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी छापे की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि बीबीसी के वित्तीय लेनदेन और टैक्स के रेगुलेशन को लेकर यह रेड की गई है। कांग्रेस पार्टी ने बीबीसी परिसरों पर आईटी के छापे के लिए केंद्र पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन कर दिया गया। अब आईटी ने बीबीसी पर छापा मारा है।