HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के आनी में एक बुजुर्ग महिला पर सांड ने हमला कर दिया। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल आनी से खनेरी अस्पताल रेफर किया गया। यहां पर बुजुर्ग महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान प्रेम दासी पत्नी प्रेम सिंह निवासी रुना गांव (आनी) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम दासी घर की ओर जा रही थी कि तभी रास्ते में आवारा सांड ने महिला पर हमला कर दिया। आवारा सांड के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हुई जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यहां से बुजुर्ग महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया। यहाँ महिला का चिकित्सकों द्वारा उपचार करवाया गया परंतु उसकी जान नहीं बच सकी। वही इस घटना के बाद से लोगों में भी प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है।
लोगों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं का आलम है जिसके चलते उनकी जान को हर वक्त खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इन आवारा पशुओं से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





