Loading...

बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण के लिए इस दिन यहां होगा इंटरव्यू….

Ankita • 21 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण केंद्र, शास्त्री नगर कुल्लू के प्रभारी ने बताया कि केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चार महीने का निःशुल्क बुनाई एवं डिजाइन प्रशिक्षण 2 सितंबर से शुरू किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार 31 अगस्त को बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण केंद्र, शास्त्री नगर कुल्लू में प्रातः 10 बजे आयोजित जाएगा। प्रशिक्षणार्थी व्यस्क, पढ़ा-लिखा होना चाहिए। प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण की अवधि में कार्य दिवसों के आधार पर 125 रुपये प्रतिदिन वजीफा दिया जाएगा।

प्रशिक्षणार्थी महिला एवं पुरुष कोई भी हो सकता है। अतः इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन आधार प्रमाणपत्र, पासपोर्ट फोटो, बैंक खाता नंबर, आयु प्रमाणपत्र व योग्यता तथा बुनाई का अनुभव के साथ 30 अगस्त तक इस कार्यालय में दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर 01902-225915 पर संपर्क किया जा सकता है।