बुलेट और स्कूटी के बीच भिड़ंत, हादसे में एक की मौत तो दो घायल

Bullet-and-Scooty-clash.jpg

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब के बड़ूही में बुलेट और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बुलेट चालक रणजीत सिंह निवासी अंब की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए है। जानकारी अनुसार, ऊना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने ऊना से बड़ूही की तरफ जा रहे स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में स्कूटी सवार राज कुमार नीचे गिर पड़ा और घायल हो गया। इतना ही नहीं बुलेट चालक और उसके पीछे बैठा आशिम खान बाइक समेत घिसटते हुए सड़क के दूसरे किनारे पर जा गिरे। हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को जिला अस्पताल ऊना ले जाया गया जहाँ पर रंजीत सिंह की मौत हो गई।

उधर, थाना अंब के एसएचओ आशीष पठानिया ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बुलेट और स्कूटी के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण पेश आया है।