Loading...

बेकाबू ऑल्टो कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, एक महिला जख्मी

Ankita • 27 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक ऑल्टो कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला को बाजू में चोट आई है। इसके अलावा सभी सवारियां और चालक सुरक्षित हैं।

इस घटना में स्कूटी और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कार चालक शिमला से कार में चार सवारियों को लेकर ज्वालामुखी के खौला गांव आ रहा था।

ज्वालामुखी-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिविल अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर सड़क पर ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और निजी लैब के बाहर खड़ी स्कूटी से टकरा गई। यह सारी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने की है।