Loading...

बेरोजगारी भत्ते हेतु नवीनीकरण इतने अप्रैल तक…..

Ankita • 2 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

बेरोजगारी भत्ता योजना, 2017 के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए पात्र लाभार्थी 25 अप्रैल, 2023 से पहले संबंधित रोजगार कार्यालयों में अपने दस्तावेज जमा कर बेरोजगारी भत्ते का नवीनीकरण कर सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि नवीनीकरण के लिए लाभार्थी को व्यक्तिगत रूप में संबंधित रोजगार कार्यालयों में फाॅर्म-सी, रोजगार कार्यालय पहचान पत्र एक्स-10, बैंक पास बुक, आधार कार्ड तथा वैद्य आय प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपियां जमा करनी होगी ताकि उनके बेरोजगारी भत्ते का वर्ष 2023-24 के लिए नवीनीकरण किया जा सके।