Loading...

बैजनाथ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

PARUL • 29 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में बिनवा पुल बैजनाथ और काली माता मंदिर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मंदिर पुजारी शिवांश ने पुलिस को बताया कि उसकी नजर शव पर पड़ी तो उसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

व्यक्ति की पीठ पर निशान पाए गए, जबकि मुंह में कीड़े थे। माना जा रहा है कि यह शव चार से पांच दिन पुराना है। मृतक ने काले रंग का लोअर और नीले कलर की टी शर्ट पहनी है और हाथ पर लव के साइन के साथ एसजे के शब्दों का टैटू बना हुआ है। थाना प्रभारी भूपिंदर ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।