लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बैजनाथ में हुआ मेगा किसान ऋण कैंप का आयोजन

PRIYANKA THAKUR | 12 मार्च 2022 at 2:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / धर्मशाला

मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक बैजनाथ के सौजन्य से पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय, धर्मशाला के द्वारा ब्लॉक बैजनाथ के सभागार में मेगा किसान ऋण कैंप का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी जगतम्बा प्रसाद ने की।

इस शिविर मे कांगड़ा जिला के मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस शिविर में निदेशक पीएनबी आरसेटी महिन्द्र शर्मा, पीएनबी महाकाल, बैजनाथ एवं पपरोला के शाखा प्रबन्धक, ब्लॉक खंड बैजनाथ के अन्तर्गत सभी पंचायतों के प्रधान, सचिव तथा लगभग 225 किसान उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अवसर पर मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री कुलदीप कुमार कौशल ने 65 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण स्वीकृती पत्र प्रदान किये। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों को सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं जैसे फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना व जनधन योजना के बारे में बताया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]