बैसाखी मेले में टूटा झूले का नट, 17 वर्षीय युवती हुई जख्मी

Nut-of-swing-broken-in-Bais.jpg

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले में झूले का नट टूट गया, जिस कारण उसमे बैठी एक 17 वर्षीय युवती जख्मी हो गई है। घटना के बाद युवती का अस्पताल में उपचार कराने के उपरांत उसे घर भेज दिया गया है।

घायल की पहचान मोनी देवी, पुत्री सुरेंद्र कुमार,निवासी जम्बल के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने झूला लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवती मेले में झूले में बैठी हुई थी। इस दौरान अचानक ही झूले का नट टूट गया, जिस कारण युवती झूले से नीचे गिर गई। घटना में युवती काफी जख्मी हुई है।

वहीं प्रशासन द्वारा युवती को उपचार के लिए ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद युवती को घर भेज दिया गया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने की है।