Loading...

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होंगे मैच….

Ankita • 26 Mar 2024 • 1 Min Read

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का शेड्यूल आईसीसी द्वारा जारी कर दिया गया है। सीरीज नवंबर से जनवरी तक लगभग डेढ़ महीने तक चलेगी। 1991 से शुरू हुई दोनों टीमों के बीच सीरीज में पहली बार पांच मैच खेले जाएंगे।

आईसीसी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पहला मुकाबला 22 नवंबर से 26 नवंबर तक पर्थ में खेला जाएगा। उसके बाद दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक एडिलेड में खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला 14 से 18 दिसंबर तक गाबा में खेला जाएगा।

उसके बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक एमसीजी में खेला जाएगा। आखिरी पांचवां मुकाबला 3 जनवरी से 7 जनवरी तक एससीजी में खेला जाएगा।