Loading...

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर फिल्म शूटिंग के लिए पहुंचे शिमला

Ankita • 13 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

पहली बार फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आज शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर हिल्सक्वीन शिमला पहुंचे। इनके साथ अभिनेत्री सिमरत कौर और अभिनेता उत्कर्ष शर्मा भी पहुंचे हैं। बता दें मशोबरा स्थित होटल में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ।

जानकारी के मुताबिक, 16 जनवरी से मशोबरा में फिल्म की शूटिंग होगी। इसके बाद शिमला के अन्य पर्यटक स्थलों में शूटिंग होगी। 20 फरवरी तक शिमला में फिल्म की शूटिंग चलेगी। फिल्म की शूटिंग मशोबरा, कुफरी, नालदेहरा और मालरोड पर होगी।

बता दें कॉमेडियन राजपाल यादव रविवार को शिमला आएंगे। दरअसल, यह फिल्म पिता और बेटे के रिश्तों पर बनाई जा रही है। इसमें नाना पाटेकर पिता का किरदार निभा रहे हैं। उत्कर्ष शर्मा इस फिल्म में नाना पाटेकर के बेटे का किरदार निभाएंगे। इसके साथ ही राजपाल यादव कॉमेडियन का किरदार निभाएंगे। अभिनेत्री सिमरत कौर फिल्म की नायिका हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा भी शिमला आएंगे।