लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बोलेरो कैंपर के सतलुज नदी में गिरने से लापता हुए दोनों व्यक्तियों के शव बरामद

SAPNA THAKUR | 13 जून 2022 at 3:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में बोलेरो कैंपर के सतलुज नदी में गिरने से लापता हुए दोनों व्यक्तियों के शव सोमवार को बरामद कर लिए गए। एनडीआरएफ की टीम ने रविवार देर रात तक दोनों के शवों को ढूंढने का प्रयास किया परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। आज फिर से सर्च अभियान चलाया गया और दोनों के शव बरामद कर लिए गए। वहीं पुलिस द्वारा दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी रामलाल और अंबा लाल रविवार को बोलेरो कैंपर में सवार होकर जा रहे थे कि तभी चाबा के पास उनका वाहन सतलुज नदी में गिर गया। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को ढूंढने का प्रयास किया परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया परंतु दोनों के शवों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी बीच सोमवार को फिर से सर्च अभियान चलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए। मिली जानकारी के मुताबिक रामलाल पेशे से ठेकेदार हैं, जबकि अम्बा लाल उसके पास मजदूरी का काम करता था। बसंतपुर में सड़क की मेटलिंग का कार्य चल रहा है औऱ इसका जिम्मा ठेकेदार रामलाल संभाल रहा था। राम लाल साइट पर विजिट करने के बाद अम्बा लाल के साथ बोलेरो कैंपर (एचआर 48-2608) में जा रहा था कि तभी यह हादसा पेश आया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]