बोलेरो गाड़ी और बाइक की हुई टक्कर, एक की मौत, 4 घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना में नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां अजौली के पास एक बोलेरो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गांव दबखेड़ा (नंगल) निवासी गोलू के तौर पर हुई है। जबकि कांगड़ा निवासी समृति, तमन्ना, कर्तिक व न्यासा घायल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार लोग कांगड़ा से चंडीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान अजौली गांव के पास अचानक ही उनकी गाड़ी के आगे बाइक आ गई और दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
हादसे की खबर लगते ही पुलिस की सुड़क सुरक्षा फोर्स भी मौके पर पंहुची और घायलों को एंबूलेंस की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा। एएसआई केशव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बोलेरो चालक सर्वजीत निवासी जमालाबाद जिला कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।