HNN/ मनाली
पर्यटन नगरी मनाली में भूतनाथ मंदिर के नजदीक शनिवार को एक युवक 24 वर्षीय राकेश पुत्र राजू मुहाला रामा मंडी जालंधर ब्यास नदी में जा गिरा। इस दौरान युवक का पैर फिसल गया जिसके चलते वह ब्यास नदी की लहरों के बीच बह गया। हालांकि गनीमत यह रही कि युवक ने नदी के बीच में एक बड़े पत्थर को पकड़ लिया और वह उसके ऊपर चढ़ गया।
वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने जब युवक को नदी के बीचो बीच फंसा हुआ देखा तो इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। दोनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर युवक को रेस्क्यू करने का प्रयास किया परंतु पानी का बहाव तेज होने के कारण सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद दमकल विभाग ने सीडी के सहारे युवक को रस्सियों से बांधा और फिर कड़ी मशक्कत कर उसे रेस्क्यू किया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पैर फिसलने से एक युवक नदी में गिर गया था जिसे रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वह नदी के किनारे ना जाए। कहा कि इन दिनों नदी का बहाव काफी तेज है ऐसे में रिस्क न लें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





