ब्यास नदी में डूबे दूसरे चालक का शव भी हुआ बरामद
HNN/मंडी
जिला मंडी में बिंद्रावनी के पास ब्यास नदी में डूबे दूसरे चालक का शव भी बरामद कर लिया गया है। सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान शव मिला है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा गया है।
मृतक की पहचान गंगा सिंह निवासी करसोग के रूप में हुई है। इससे पहले यहां पंजाब के ड्राइवर अमनदीप का शव बरामद किया जा चुका है। बता दें कि कुछ दिन पहले दोनों चालकों के बीच ओवरटेक को लेकर हाथापाई हो गई थी।
बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों चालक लड़ते हुए ब्यास नदी में जा गिरे थे। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन कर दोनों की तलाश की गई और पांच दिन बाद अब दोनों के शव बरामद हुए हैं।