HNM/ काँगड़ा
ब्यास नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है जो कि पिछले 10 दिनों से लापता चल रहा था। आज सुबह लोगों ने जब युवक का शव देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लिया गया। वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं जिसके आधार पर पुलिस ने आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
बता दें, 21 वर्षीय हर्ष शर्मा निवासी नाहण नगरोटा पिछले 10 दिनों से लापता चल रहा था। मृतक के पिता राजेश शर्मा ने बताया कि 4 दिसंबर रात करीब दस बजे बेटे को किसी ने फोन किया जिसके बाद वह घर से निकल गया था। 4 दिसंबर के बाद से उनका बेटा वापस घर नहीं लौटा। उन्होंने कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश की परंतु कहीं से भी बेटे का कुछ पता नहीं चल पाया। इसी बीच बुधवार सुबह किसी ने ब्यास में युवक के शव को देखा और पुलिस को सूचित किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
