लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार आज, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग

SAPNA THAKUR | 19 सितंबर 2022 at 10:24 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 96 साल की महारानी का निधन 8 सितंबर को हो गया था। आज सुबह 10:44 बजे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर से वेस्टमिंस्टर एब्बे तक ले जाया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे वेस्टमिंस्टर एब्बे में महारानी के अंतिम संस्कार की रस्में होंगी।

इसके बाद करीब 11:55 बजे 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। इसके बाद एक सार्वजनिक जुलूस निकाल जाएगा, जो कि दोपहर 12:15 बजे शुरू होगा। महारानी का शाही ताबूत लंदन में वेस्टमिंस्टर एब्बे से वेलिंगटन आर्क ले जाया जाएगा। जुलूस ब्रॉड सैंक्चुअरी, पार्लियामेंट स्क्वायर, व्हाइटहॉल, हॉर्स गार्ड्स परेड, हॉर्स गार्ड्स रोड, द मॉल और कॉन्स्टिट्यूशन हिल से होकर गुजरेगा।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को अल्बर्ट मेमोरियल तक ले जाया जाएगा। इसके बाद विंडसर का सफर शुरू होगा। सोमवार शाम को राजकीय सम्मान और शाही रस्मों के साथ दिवंगत महारानी को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

10 किमी लंबी लाइन लगी
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार पर ब्रिटेन में आज राष्ट्रीय अवकाश है। भीषण सर्दी के बावजूद रात में ही लोग आने लगे थे। अंतिम दर्शन के लिए 10 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। लोगों को करीब 24 घंटे लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीँ, सोमवार को महारानी के राजकीय अंतिम संस्कार के साथ ही ब्रिटेन में जारी 10 दिन का राष्ट्रीय शोक समाप्त होगा। सोमवार को लंदन आने वाले 10 लाख लोगाें के लिए 250 अतिरिक्त रेल चलाई जा रही है।

ब्रिटिश महारानी के अंतिम संस्कार में यह होंगे शामिल
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सहित कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गणमान्य अतिथि ब्रिटेन में इतिहास बनने जा रहे युग के अंतिम क्षणों का हिस्सा बनने यहां आए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिन की यात्रा पर ब्रिटेन पहुंची हैं। कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो, श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न, यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सला वॉन डर लेयन, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन महारानी के अंतिम संस्कार का हिस्सा बनेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]