ब्रेक फेल होने से दुकान से टकराई निजी बस, सभी सुरक्षित
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/धर्मशाला
जिला मुख्यालय धर्मशाला के कचहरी अड्डा में एक निजी बस ब्रेक फेल होने के कारण दुकान से टकरा गई। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, सभी यात्री सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, निजी बस हमीरपुर से धर्मशाला आ रही थी। इसी दौरान जब चालक ने कचहरी अड्डा में सवारियां उतारने के लिए ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन बस में ब्रेक नहीं लगी और बस पीछे की ओर चलने लगी।
ऐसे में चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को एक दुकान के साथ टकरा दिया, जिससे बस वहीं रुक गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 26 सवरियां सवार थी। हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, सभी सुरक्षित हैं। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि की है।