ब्वॉयज स्कूल नादौन में इस दिन आयोजित होगा राज्य स्तरीय योग शिविर…
HNN/हमीरपुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाल नादौन में आगामी 8 जून को दो दिवसीय राज्य स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूरे प्रदेश के समस्त जिलों से चयनित बच्चे भाग ले रहे हैं।
स्कूल के प्रधानाचार्य दिली मोहम्मद ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में निजी व सरकारी स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि शिविर में प्रदेश के समस्त जिलों से 100 से भी अधिक बच्चे नादौन आ रहे हैं जिन्हें प्रशिक्षित योगा अध्यापक विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम का नादौन में आयोजन होना क्षेत्र के लिए हर्ष की बात है।