Loading...

भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Ankita • 12 Dec 2023 • 1 Min Read

राजस्थान में मुख्यमंत्री के पद को लेकर कई दिनों से जारी सस्पेंस आज खत्म हो गया। विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा के नाम पर सहमति बन गई है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। भरतपुर के रहने वाले भजन लाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं। वे प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं।

बीजेपी ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया और पहली बार में ही वे सीएम बने हैं। मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजन लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था।

भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। वे 4 बार प्रदेश महामंत्री रहे हैं। राजस्थान में 200 में से 199 सीटों पर हुई वोटिंग में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी पार्टी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, 69 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली।