Loading...

भराड़ी में खड़ी एचआरटीसी बस में भड़की आग

PARUL • 21 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में धर्मपुर के भराड़ी में एचआरटीसी की खड़ी बस में आग भड़क गई। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि बस स्टेशन में पहुंचने के बाद खड़ी थी और इसमें कोई सवारी नहीं थी।

जानकारी के अनुसार धर्मपुर लखरेहड़ वाया सज्जओपिपलू टिहरा रूट की बस रोजाना की तरह शनिवार शाम पांच बजे धर्मपुर से रवाना हुई और तय समय पर स्टेशन पर पहुंची। जिसके बाद चालक ने सभी सवारियाें को उतारकर बस को रात्रि ठहराव के लिए भराड़ी स्टेशन लाया।

यहां खड़ी करते ही अचानक बस से धुंआ निकलना शुरू हो गया और देखते ही देखते इंजन में आग भड़क गई। मौके पर मौजूद चालक ने स्थानीय लोगों की मदद से साथ लगती दुकानों से पानी की बाल्टी लेकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में बस के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलते ही मैकेनिकल टीम मौके पर पहुंची। यह टीम घटना को लेकर जांच पड़ताल कर तथ्य जुटाएगी। एचआरटीसी धर्मपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार ने खबर की पुष्टि की है।