रेणुका जी ढाबे के साथ-कमरे में रखी थी, बंदूक बिना पूछे उठाकर फोटो लेना पड़ा भारी
HNN/ श्री रेणुका जी
जिला सिरमौर में बंदूक की गोली चलने से एक दिल्ली का पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से घायल हुए युवक का चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है की इलाज के बाद पर्यटक की हालत स्थिर बनी हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
असल में ये मामला सिरमौर जिले के श्री रेणुकाजी के पास ऑन खादरी में एक ढाबे पर सामने आया है। दिल्ली वापस जा रही चार युवकों की एक टोली में से एक युवक ने बंदूक के साथ सेल्फी लेनी चाही तो बंदूक चल पड़ी, जो मनीष को लगी। इस घटनाक्रम में बुरी तरह घायल मनीष को नाहन मेडिकल कॉलेज से चंडीगढ़ पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के चार युवक श्री रेणुकाजी घूमने आए थे। शाम को वापस दिल्ली लौटते हुए ऑन खादरी के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। उनमें से दो युवक गैलरी पर घूमते हुए ढाबे के एक कमरे में टंगी बंदूक को निकालकर ले आए। एक युवक ने बंदूक के साथ सेल्फी खींचनी चाही, लेकिन लोडेड बंदूक चल पड़ी और उसमें से निकले छर्रों ने मनीष को घायल कर दिया।
मनीष को घायल हालत में उसके साथी दीपक, सतपाल और सुशील ने डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
मनीष के परिजन पीजीआई चंडीगढ़ से एक निजी अस्पताल ले गए हैं, जहां पर ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई है। जबकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एएसपी सोमदत्त ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी सुशील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group