भांग की वैध व वैज्ञानिक खेती पर अध्ययन को गठित विशेष समिति आज धर्मशाला दौरे पर
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल सरकार द्वारा भांग की वैध और वैज्ञानिक खेती को लेकर अध्ययन को लेकर गठित विशेष समिति आज सोमवार यानि 12 जून को धर्मशाला के दौरे पर रहेगी। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि यह समिति बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित की गई है।
यह समिति सोमवार को प्रातः साढ़े 10 बजे धर्मशाला डिग्री कॉलेज के सभागार में विभिन्न हितधारकों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर भांग की खेती से जुड़े विविध पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करेगी। जिलाधीश ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को सुबह सवा दस बजे सभागार में पहुंचने को कहा है।