HNN/ नाहन
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और एप्रोप्रियेट टेक्नोलॉजी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान से संचालित हृदय परियोजना के अंतर्गत बिरला पंचायत के गांव भांबी बनोत माध्यमिक विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को पृथ्वी को वर्तमान में हो रहे प्रदूषण और विकास के दुष्प्रभावों से कैसे बचाया जाए इसके बारे में दलीप सिंह कुलेगी, परियोजना प्रबंधक द्वारा जानकारी दी गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि इस वर्ष के थीम प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक के बारे में बताकर बच्चो में पोस्टर कंपीटीशन भी करवाया साथ ही स्कूल में स्वच्छता अभियान भी चलाया।
इस मौके पर विद्यालय प्रभारी सुभाष चंद व सूरज कुमार टीजीटी द्वारा बच्चों को वर्तमान में पृथ्वी में हो रहे ग्लोबल वार्मिंग व विभिन्न प्रकार के प्रदूषण के बारे में अवगत करवाया गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group



