Loading...

भागसूनाग में 34 वर्षीय युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 18 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में धर्मशाला की पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के भागसूनाग में युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान दलजीत (34) निवासी दाड़नू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार, दलजीत कुछ समय से भागसूनाग में गाइड और कैपिंग का काम करता था। वह रात को करीब दो बजे भागसू आया और सुबह पुलिस को उसका शव मिला। इसकी सूचना पूर्व मेयर और वार्ड नंबर तीन के पार्षद ओंकार सिंह नैहरिया ने मैक्लोडगंज पुलिस को दी।

पुलिस थाना मैक्लोडगंज के एसएचओ यादेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही लग सकता है।