Loading...

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राज्य सचिव जगत नेगी को मातृ-पितृ शोक

PARUL • 23 Sep 2023 • 1 Min Read

पहले पिता की हुई मौत 5 घंटे के बाद माता ने भी दुनिया को कहा अलविदा

HNN/किन्नौर

हिमाचल प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राज्य सचिव जगत सिंह नेगी के माता-पिता का एक ही दिन में देहांत हो गया है। बताया जा रहा है माता कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी जबकि पिताजी माता से पहले अचानक ही दुनिया से रुखसत हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार 20 सितंबर की शाम पिता कालीचरण की अचानक तबियत बिगड़ गई।

शाम को करीब 5:00 बजे के आसपास जगत सिंह नेगी के पिता का देहांत हो गया तो वहीं माता हरदा देवी पति के देहांत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और रात को करीब 11:00 बजे के आसपास वह भी दुनिया से रुखसत हो गई। बता दें कि जगत सिंह के पिता कालीचरण 96 वर्ष के थे जबकि माता हरदा देवी 91 वर्ष की थी।

पिता कालीचरण बिजली बोर्ड से सेवानिवृत हुए थे। जगत सिंह के माता-पिता के हुए इस अचानक देहांत के बाद जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में शोक की लहर है। यहां यह भी बता दें कि जगत सिंह और उनके परिवार किन्नर के सुंगरा गांव में रहते हैं। स्वर्गीय कालीचरण और हरदा देवी एक साधारण व्यक्तित्व के साथ मिलनसार प्रवृत्ति के थे। जगत सिंह पशुपालन विभाग से सेवा निवृत्त है तथा हिमाचल प्रदेश पेंशन वेलफेयर संगठन के राज्य एडिशनल जनरल सेक्रेटरी भी हैं।

माता-पिता के अचानक हुए इस देहांत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। दोनों दिवंगत के अस्थि प्रवाह उनके पुत्र जगत सिंह के द्वारा रिवालसर में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शोक सभा तथा क्रिया संस्कार 27 और 28 सितंबर को, 2 दिन पैतृक गांव किन्नौर के सुंगरा गांव में रखा गया है। पति और पत्नी के एक ही दिन में हुई इस दुखद मौत की चर्चा पूरे प्रदेश भर में हो रही है।

भाजपा के कर्मठ सिपाही जगत सिंह के माता-पिता के देहांत को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, किन्नौर भाजपा अध्यक्ष यशवंत नेगी वह पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य वापस अधिकारियों ने जगत सिंह के माता-पिता के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परमात्मा से दिव्य आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है।