Loading...

भाजपा एससी मोर्चा का संगठनात्मक विस्तार, मनीष चौहान ने जारी की नई कार्यकारिणी सूची

Shailesh Saini 17 Oct 2025 Edited 17 Oct 1 min read

डॉ. राजीव बिंदल का जताया आभार, कहा- हर बूथ पर पार्टी की जड़ों को मजबूत करेगी नई टीम

हिमाचल नाऊ न्यूज़ शिमला:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा, हिमाचल प्रदेश ने आज अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने शीर्ष नेतृत्व से विस्तृत चर्चा के बाद यह संगठनात्मक सूची जारी की।मोर्चा अध्यक्ष मनीष चौहान ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि संगठन में ज़मीनी स्तर पर सक्रिय रहने वाले और अनुभवी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।

नई टीम में गौरव कश्यप, चेतराम, प्रदीप सहोत्रा, तरसेम भारती, केवल कुमार, नरेश रावत और नंदराम कश्यप को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते हुए अजय कबीर और मोहन भारती को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि मिलाप धीमान, मलकीयत सिंह, उर्मिला डोगरा, रूप लाल भट्टी, पुरषोतम भाटिया, अजय चौहान और पवन जस्सी को प्रदेश सचिव बनाया गया है। इसके अलावा, राजेश घई कार्यालय सचिव और राजीव कुमार भल्ला मीडिया प्रभारी का दायित्व संभालेंगे।

मीडिया सह प्रभारी के रूप में हुकम राम को नियुक्त किया गया है।मोर्चा के विचारों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए महेन्द्र पाल को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है,

जबकि एक बड़ा प्रवक्ता मंडल भी गठित किया गया है। प्रवक्ता मंडल में जगजीत बग्गा, अभिषेक इंदौरिया, सुंदर सिंह, पैने राम, पी०एन० चटवाल, नवनीत गोदियाल, जगत राम, मदन लाल, महेन्द्र पाल, सतीश हेमटा, ओमप्रकाश हीर, तिलकराज, दिनेश कुमार और राजकुमार शामिल हैं।

इस अवसर पर, अध्यक्ष मनीष चौहान ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का विशेष आभार व्यक्त किया।

चौहान ने कहा कि डॉ. बिंदल का मार्गदर्शन और वरद हस्त मोर्चा के लिए बड़ी शक्ति है। उनके नेतृत्व में ही यह संगठनात्मक विस्तार संभव हुआ है।उन्होंने दृढ़ता से कहा, “हमारी नई टीम पूरी निष्ठा और संकल्प के साथ काम करेगी तथा संगठन की नीतियों को ज़मीनी स्तर तक ले जाएगी।

मनीष चौहान ने कहा कि मारा एकमात्र लक्ष्य है कि हम हर बूथ पर पार्टी की जड़ों को मजबूत करें और अनुसूचित जाति समुदाय के बीच भाजपा के जनाधार को अधिक से अधिक विस्तृत करें।