भाजपा कार्यकर्ता प्रचंड गर्मी में भी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के लिए मांग रहे वोट
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
जिला ऊना की उप तहसील जोल अंतर्गत भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष शिवम कुमार ने कहा कि प्रचंड गर्मी के बावजूद भी अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार रिकार्ड मतों से जिताने के लिए जनता का भरपूर प्रेम एवं आशीर्वाद मिल रहा है।
यह बात चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरयालता के बूथ नं 102 के गांव रौणखर व तलमेहडा में भाजपा कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर देश के माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हमीरपुर के लोकप्रिय सांसद अनुराग ठाकुर के लिए वोट मांगते हुए कहा कि जनता तीसरी बार देश की कमान नरेंद्र मोदी के सशक्त हाथों में देने के लिए व हमीरपुर से लगातार पांचवीं बार सांसद अनुराग ठाकुर को भारी मतों से जीताने के लिए आतुर है।
वहीं चिंतपूर्णी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी मनोज डोगरा ने कहा कि जो कल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चलाई हैं, उनसे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वालों को भरपूर सहयोग मिला है। चाहे वह किसान सम्मान निधि हो, आयुष्मान कार्ड हो, बन रैंक वन पेंशन की बात हो, वह गरीबों के लिए घर बनाने की बात हो, उज्ज्वला योजना हो या मनरेगा के काम हो और भी कई कल्याणकारी योजनाएं हैं। जिनका सीधा लाभ जनता को मिला है।
उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी, केंद्रीय विद्यालय, 25 नए हाईवे, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ,एम्स असंख्य काम करके हमीरपुर पार्लियामेंट में विकास की नई गाथा लिखने का काम किया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को विश्व पटल पर उभरने का काम अनुराग ठाकुर ने किया है।
वहीं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रघुवीर सिंह संगम ने कहा कि भगवान श्री राम को काल्पनिक मानने वाली कांग्रेस पार्टी भगवान श्री राम के श्रॉप से आने वाली 4 जून को चुनावी नतीजे आएंगे तब कांग्रेस पार्टी देश व प्रदेश से हमेशा के लिए विलुप्त हो जाएगी।