लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भाजपा के आठ पदाधिकारी पार्टी से निष्कासित , दो को कारण बताओ नोटिस जारी

Ankita | 20 फ़रवरी 2023 at 2:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से 8 नेताओं को अगले छह वर्ष के दिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्यवाही बीते विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कथित पार्टी विरोधी कार्य करने पर हुई है। दो नेताओं को नोटिस भी जारी किया गया है।

मामला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विधानसभा क्षेत्र का है इसलिए चर्चा में है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भाजपा प्रत्याशी की हार का ठीकरा पार्टी के 10 नेताओं पर फूटा है। मंडल भाजपा ने आठ पदाधिकारियों को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जबकि दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मंडल भाजपा अध्यक्ष कैप्टन हरदयाल सिंह ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर मंडल भाजपा ने प्रस्ताव पारित कर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रघुवीर सिंह ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, मंडल भाजपा पूर्व कोषाध्यक्ष अमन गुप्ता को निष्कासित किया है।

इसके अलावा पंचायत समिति नादौन के पूर्व अध्यक्ष विनोद पठानिया, मंडल भाजपा सदस्य प्रकाश ठाकुर, जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष रतन चंद भाटिया और युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रमणीक सिंह परमार को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

जबकि जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विश्वा कौशल और भारतीय जनता युवा मोर्चा राज्य सचिव जगदीप शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]