Loading...

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद ने साझा कारी चंद्रयान 3 की खुशियां

Shailesh Saini • 23 Aug 2023 • 1 Min Read

6 .4 के पलों को ढोल नगाड़ों के साथ लड्डू बांटकर मनाया देश की सफलता का जशन

HNN News नाहन

चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के बाद जहां पूरे दुनिया में भारत का डंका बजा है वही इस खुशी के पल को देश और प्रदेश सहित जिला सिरमौर ने भी उत्सव के रूप में मनाया है।

वीरवार की शाम 6:4 कि इस ऐतिहासिक तिथि को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सांसद सुरेश कश्यप जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता प्रदेश सचिव मनीष चौहान पार्षद विक्रम जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग सहित दर्जनों की तादाद में भाजपाइयों ने और शहर के लोगों ने लड्डू और मिठाइयां बताकर यादगार बनाया।

इस मौके पर ढोल नगाड़ों पर जमकर जश्न मनाया गया। इस बड़ी सफलता को लेकर जहां प्रदेश अध्यक्ष और सांसद ने इसरो की पूरी टीम को बधाई दी तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम भाजपा शीर्ष नेतृत्व का दुनिया में दर्ज हुई उपलब्धि को लेकर शुभकामनाएं दी। डॉक्टर बिंदल ने कहा यह उपलब्धि पूरे देश के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। उन्होंने कहा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज दुनिया में अपनी प्रतिभा और उपलब्धियां का लोहा मनवा रहा है।

सांसद सुरेश कश्यप ने इस बड़ी उपलब्धि को लेकर देश प्रदेश के आम नागरिकों सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा तमाम शीर्ष नेतृत्व को शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि जो विशाल स्क्रीन पर सैकड़ो की तादात में लोगों ने आज देश की इस बड़ी उपलब्धि को देखा है वह उनके लिए एक ऐसा कीमती लम्हा बन गया है जो सदियों सदियों तक दोहराया जाएगा।