भाजपा द्वारा दी गई चिंतपूर्णी भाजयुमो उपाध्यक्ष कमान का जिम्मेवारी से करूंगा निर्वहन- बिट्टू भट्टी
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चौकी मीनार के उप गांव पल्लियां गांव के निवासी बिट्टू भट्टी को भाजपा युवा मोर्चा चिंतपूर्णी के उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
बिटू भट्टी ने कहा कि उन्हें यह जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई है। वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभायेंगे।
अपनी नियुक्ति पर विटू भट्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव विंदल, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, ऊना विधायक सतपाल सिंह सत्ती, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं वर्तमान विधायक विक्रम ठाकुर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा, चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र द्विवेदी, महामंत्री चिंतपूर्णी मंडल कुलदीप सिंह ठाकुर, महामंत्री महेश मैहता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जयदेव खटा, जिला भाजपा महामंत्री शाम मिन्हास,, शम्भू गोस्वामी,बशीर खान, जिला भाजयुमो अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष चिंतपूर्णी निखिल राणा,महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता कुमारी, जिला परिषद निशा भुल्लर व पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।
बिटू ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए इस नवीन दायित्वप की गरिमा बनाए रखने व सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।