भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए फर्जी वोट बनाने के आरोप, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
HNN/ शिमला
शिमला नगर निगम चुनाव 2 मई को होंगे और 4 मई को नतीजे आएंगे। इसी बीच नगर निगम चुनाव को लेकर इन दिनों वोट बनाए जा रहे है और रविवार को वोट बनाने का अंतिम दिन था।
वहीं, कांग्रेस और भाजपा भी चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। लेकिन, अब रोस्टर ओर वोटरों पर सियासत गरमा गई है। विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस पर फर्जी वोट बनाने के आरोप लगाया है।
इसको लेकर सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। साथ ही उचित कार्यवाही करने की मांग की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि शिमला नगर निगम के चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर फर्जी वोट बना रहीं हैं। मंत्रियों की कोठियों से 20- 20 वोट बनाएं जा रहे हैं। हजारों की संख्या में फर्जी वोट बनाए गए हैं।
भाजपा के लोगों के वोट नहीं बनाए जा रहे हैं। रोस्टर में भी गड़बड़ी की गई है। इसके अलावा सुरेश कश्यप ने कहा कि जल्द ही नगर निगम शिमला के लिए सभी प्रत्याशियों का नाम भी फाइनल कर दिया जाएगा।