भाजपा ने चुनाव प्रकोष्ठ व व्यापार प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की करी नियुक्ति
HNN/नाहन
जिला सिरमौर भाजपा ने चुनाव प्रकोष्ठ व व्यापार प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों और जिला कार्य समिति के सदस्यों की नियुक्त के साथ-साथ मंडल संयोजक व मंडल सह संयोजकों की भी तैनात की है।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रकाश जैन ने जिला कार्यसमिति सदस्यों के तौर पर धर्मपाल, अविनाश खिल्लन, मयंक महावर, विशाल आर्य, अशोक ठाकुर, सुखराम शर्मा, अरविंद राय, राजेंद्र सूद, रमेश कुमार, रामभज पराशर को शामिल किया है।
वहीं नाहन मंडल संयोजक पद पर बुद्धि वल्लभ व दीप चंद सिंगला को सह संयोजक, पांवटा साहिब में पंकज पूरी व अभिषेक अग्रवाल, श्री रेणुका जी मंडल में सुधीर वर्मा व हरीश गर्ग, पच्छाद में हर्ष आनंद व राघव सहानी, शिलाई मंडल में संतराम तोमर व सीताराम शर्मा को क्रमश मंडल संयोजक व सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।
उधर भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय गोयल ने भी जिला कार्यसमिति सदस्य के तौर पर विपिन कुमार, ललित कुमार, शिव कुमार, मोहन सिंह चौधरी, बाबूराम शर्मा, गुमान सिंह रिंटा, दिनेश कुमार, प्रवीण शर्मा, बंसीराम शर्मा, बिशन सिंह को शामिल किया है।
वहीं पच्छाद मंडल से विवेक ठाकुर व नरपत ठाकुर, श्री रेणुका जी मंडल से राकेश पुंडीर व हरिंदर ठाकुर, नाहन मंडल से नितिन गुप्ता व अमित अत्री, पांवटा साहिब से तरनजीत गिल व पवन पटियाल, शिलाई से बहादुर सिंह व पंचराम को क्रमश: मंडल संयोजक व मंडल सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।