लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भाजपा मंडल धर्मशाला के कंट्रोल रूम में बन रही रूपरेखा, फील्ड में हो रहा काम

SAPNA THAKUR | 13 जून 2022 at 12:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के धर्मशाला आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में भी खासा उत्साह है। रविवार को विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने नगर निगम धर्मशाला के 17 वार्डों में बैठकें की। विधायक विशाल नैहरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के रोड शो को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल धर्मशाला में जुट गया है। विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि भाजपा मंडल धर्मशाला पदाधिकारी धर्मशाला के हर घर तक निमंत्रण पत्र पहुंचाएंगे, जबकि युवा मोर्चा धर्मशाला को शहर सजाने का जिम्मा सौंपा गया है।

भाजपा मंडल धर्मशाला का नॉर्बुलिंका में कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से प्रतिदिन मंडल के कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा रही है और दूरभाष के माध्यम से धर्मशाला की जनता को रोड शो के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। रोड शो में आने वाली जनता को किसी प्रकार से कोई समस्या न हो इसके लिए भाजपा मंडल धर्मशाला के कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है, जो धर्मशाला आने वाले सभी लोगों की सुविधा के लिए होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

रविवार को विधायक विशाल नैहरिया ने नगर निगम वार्ड नम्बर-01, 02 और 03 के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मैक्लोडगंज में बैठक की। इसके अलावा नगर निगम वार्ड-04, 05 और 06 की बैठक गीता भवन, वार्ड नम्बर-07 की जोधामल सरायं, वार्ड नम्बर 08 और 09 की पिंगलेश्वर मंदिर, वार्ड नम्बर 10, 11 और 12 गोरखा भवन श्यामनगर, वार्ड नम्बर 13 और 14 शनि मंदिर दाड़ी, वार्ड नम्बर-15 इंदरुनाग मंदिर खनियारा, वार्ड नम्बर 16 और 17 के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चणेई माता मंदिर में बैठक की। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]