Loading...

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन

Ankita • 23 Oct 2023 • 1 Min Read

भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच एक बुरी खबर सामने आई है। भारत के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के देश के महानतम स्पिनर बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 77 साल के थे।

बिशन सिंह बेदी 1970 के दशक में स्पिन गेंदबाजी की प्रसिद्ध चौकड़ी (बेदी, प्रसन्ना, चंद्रशेखर, राघवन) का हिस्सा रहे। उनका जन्म 25 सितम्बर 1946 को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला। बिशन सिंह बेदी ने 22 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी भी की थी। बेदी ने भारत के लिए कुल 77 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 273 विकेट झटके थे।

उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट चटकाए। बेदी ने 1560 विकेटों के साथ अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर खत्म किया था। उनके परिवार में पत्नी अंजू, बेटा अंगद और बेटी नेहा हैं। वह राष्ट्रीय चयनकर्ता होने के साथ मनिंदर सिंह और मुरली कार्तिक जैसे कई प्रतिभाशाली स्पिनरों के गुरु भी थे।