लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भारतीय खिलाड़ी ओजस और ज्योति ने रचा इतिहास, तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल

Ankita | 4 अक्तूबर 2023 at 1:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

चीन के हांगझोउ एश‍ियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी धाकड़ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के साथ भारतीय टीम द्वारा गोल्ड मेडल जितने का सिलसिला जारी है। कंपाउंड तीरंदाजी में ज्योति वेनम और ओजस देवताले की भारतीय मिश्रित टीम ने गोल्ड मेडल जीत ल‍िया है।

ज्योति और ओजस देवताले ने फाइनल में कोरियाई जोड़ी को 159-158 से हराकर कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। यह मौजूदा एशियाई खेलों में भारत को 16वां स्वर्ण था। बता दें 1951 एश‍ियन गेम्स में भारत ने 15 गोल्ड मेडल जीते थे।

भारत की अब तक की पदक तालिका…….

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

16 गोल्ड, 26 स‍िल्वर, 31 ब्रॉन्ज: कुल 73 मेडल

आज 4 अक्टबूर को आए मेडल्स……

1: मंजू रानी और राम बाबू (35 किमी रेस वॉक मिश्रित टीम स्पर्धा): ब्रॉन्ज
2: ज्योति वेनम ओजस देवताले (कंपाउंड तीरंदाजी: म‍िक्सड टीम इवेंट): गोल्ड
3 :अनाहत सिंह- अभय सिंह (स्क्वैश मिश्रित युगल): ब्रॉन्ज
4: परवीन हुडा (बॉक्स‍िंंग 54-57 किग्रा): ब्रॉन्ज

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]