श्रीलंकाई टीम सिर्फ 50 रनों पर सिमट गई है। श्रीलंका 15.2 ओवर्स ही खेल पाई। मथीशा पथिराना आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। पथिराना को हार्दिक पंड्या ने ईशान किशन के हाथों कैच कराया। भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज ने 7 ओवरों में 21 रन देकर छह विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी फेंका। इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने एक खिलाड़ी को आउट किया।
भारतीय टीम को खिताब जीतने के लिए 51 रनों का आसान टारगेट मिला है। श्रीलंकाई टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। जबकि दुशान हेमंथा ने 13 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। जबकि 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।
भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट झटके। जबकि हार्दिक पंड्या ने 2.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि जसप्रीत बुमराह को 1 सफलता मिली। भारतीय टीम फाइनल मुकाबला जीतती है तो वह रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप पर कब्जा जमा लेगी।
दोनों टीमों के बीच एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 20 मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 10 मुकाबले जीते, वहीं श्रीलंका को भी 10 मैचों में विजय हासिल हुई। टीम इंडिया ने इससे पहले जो 7 बार एशिया कप जीता था, उनमें से 5 बार फाइनल में भारत ने श्रीलंका को ही शिकस्त दी थी। फाइनल मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा से दमदार खेल की आस है।

