Loading...

भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी रोधी मिसाइल सिस्टम का किया सफल परीक्षण

Ankita • 1 May 2024 • 1 Min Read

भारतीय नौसेना ने ओडिशा में बालासोर के तट पर सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। बता दें यह सिस्टम देश की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं में एक बड़ा मील का पत्थर है।

रक्षा अधिकारियों ने परीक्षण को देश की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता के लिए एक बड़ी सफलता बताया। स्मार्ट प्रणाली भारतीय पनडुब्बियों और सतह के जहाजों को लंबी दूरी पर पनडुब्बियों पर सटीक हमला आसान बनाएगी।

इससे पानी के भीतर खतरों के खिलाफ नौसेना की घातकता में काफी वृद्धि हुई है। स्मार्ट मिसाइल को युद्धक जहाज के साथ ही तटीय इलाकों से भी लॉन्च किया जा सकता है। यह मिसाइल अपनी अधिकांश उड़ान कम ऊंचाई पर हवा में पूरी करती है।