Loading...

भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी विश्व कप में जीता गोल्ड मेडल

Ankita • 27 Apr 2024 • 1 Min Read

भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी विश्व कप में गोल्ड मेडल जीता है। टीम ने इटली को 236-225 से हराया। बता दें यह तीरंदाजी विश्व कप शंघाई में चल रहे है। तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में महिलाओं की कंपाउंड टीम ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है।

बता दें कि शीर्ष वरीयता प्राप्त ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की भारतीय तिकड़ी ने 24 तीरों में सिर्फ चार अंक गंवाये और छठी वरीयता प्राप्त इटली को बड़े अंतर से हराकर गोल्ड मेडल से खाता खोला।

ज्योति, अदिति और परनीत ने शुरुआत में ही मार्सेला टोनियोली, आइरीन फ्रैंचिनी और एलिसा रोनर की इटली की तिकड़ी पर 178-171 की अच्छी बढ़त ले ली थी। अंत में भारतीय खिलाड़ियों ने दो अंक गंवाए और उन्होंने 11 अंकों के अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।