लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 347 रनों से हराया

Ankita | 16 दिसंबर 2023 at 12:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इकलौते टेस्ट मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को 347 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। यह भारत की महिला टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। बता दें जीत के लिए 479 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड टीम दूसरी पारी में 131 रन बनाकर सिमट गई।

यह भारत की इंग्लैंड पर टेस्ट में तीसरी जीत है। भारत से दीप्ति, शुभा सतीश, यास्तिका भाटिया और जेमिमा रोड्रिगेज ने अर्धशतक लगाए थे। पहली पारी में 428 रन बनाने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड को पहली पारी में 136 रन पर समेट दिया। ऐसे में भारत को पहली पारी में 292 रन की बढ़त मिली थी। टीम इंडिया ने दूसरी पारी को छह विकेट पर 186 रन पर घोषित कर दिया।

इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 479 रन का लक्ष्य मिला। उसकी पूरी टीम दूसरी पारी में 131 रन पर सिमट गई। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने चार और पूजा वस्त्राकर ने तीन विकेट लिए। राजेश्वरी गायकवाड़ को दो सफलता मिली। रेणुका सिंह ठाकुर ने एक विकेट अपने नाम किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]