भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सिल्वर मेडल हुआ पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टी-20 ओवर के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंद कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है।
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी की। मध्य प्रदेश के शहडोल की पूजा वस्त्रकार ने 4 ओवर में 17 देकर 4 विकेट लिए।
भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में महज 51 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया ने 70 गेंद शेष रहते 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।