भारतीय मूल के ऋषि सुनक होंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री
पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय मूल के 42 वर्षीय ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। लंबे समय से ब्रिटेन में जारी सत्ता संघर्ष का निष्कर्ष सामने आते ही सुनक के चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बनने के लिहाज से सबसे मजबूत दावेदार थे। ऐसे में आज उनके नाम का आधिकारिक एलान भी कर दिया गया है।
इससे पहले कंजर्वेटिव पार्टी का नेता बनने की दौड़ से पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद से ही सुनक का नाम लगभग तय हो गया था। अंतिम समय में हाउस ऑफ कामंस की नेता पेनी मोरडौंट ने भी अपना नाम वापस ले लिया। भारतीय मूल के सुनक एकमात्र उम्मीदवार थे जिन्हें 100 से अधिक सांसदों का समर्थन प्राप्त था। इसके बाद सुनक के नाम पर अंतिम मुहर लगी।