अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट की मौत हो गई है। इसके अलावा एक पायलट हादसे में घायल हुआ है जिनका इलाज चल रहा है। हालाँकि, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी अनुसार, आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भर रहा सेना का चीता हेलीकॉप्टर एक नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद दो गंभीर रूप से घायल पायलटों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। दोनों पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इसके अलावा दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





