भारतीय सेना द्वारा टांडा फील्ड रेंज में इस दिन किया जाएगा फायरिंग का अभ्यास….
HNN/ कांगड़ा
टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 9 और 10 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा। यह जानकारी सहायक आयुक्त सुभाष गौतम द्वारा दी गई है।
उन्होंने ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी के लोगों से अपील की है कि इस दौरान वह फायरिंग रेंज में न स्वयं जाएं तथा अपने पालतु पशुओं को भी न जाने दें जिससे किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।