लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया…..

PARUL | 14 जनवरी 2024 at 10:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू होगी। यह आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च तक चलेगी। जिसके लिए भारतीय सेना की रिक्रूटमेंट वेबसाइट joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा। बता दें इस बार सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव भी किए हैं। जिसके तहत स्टोरकीपर और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अलावा टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा।

बता दें लिखित परीक्षा फिजिकल टेस्ट सहित अन्य क्राइटेरिया पहले जैसे ही रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, यह भर्ती पुरुष वर्ग में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन और महिला मिलिट्री पुलिस पदों के लिए आयोजित की जाएगी। अग्निवीर तकनीकी के पदों के लिए आईटीआई किए हुए उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। बता दें भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और फिजिकल टेस्ट होगा। इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनने के लिए 10वीं या 12वीं पास युवक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए वे भी आवेदन कर सकेंगे जो बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास के लिए आठवीं पास आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार की उम्र 17.5 से 21 साल के बीच होनी चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा शारीरिक और मानसिक रूप से फिट और अच्छे चरित्र का होना चाहिए। उम्मीदवार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए। योग्यता संबंधी डिटेल जानकारी अग्निवीर भर्ती नोटिफिकेशन आने के बाद मिलेगी। भारतीय सेना में अग्निवीर स्टोर कीपर और क्लर्क पद के लिए 12वीं कम से कम 60 फीसदी मार्क्स से पास होना चाहिए। साथ ही सभी विषयों में भी कम से कम 50 फीसदी मार्क्स जरूरी हैं। क्लर्क पद के लिए अंग्रेजी, गणित, अकाउंट एवं बुक कीपिंग अनिवार्य है। साथ ही इन पदों के लिए उम्र सीमा साढ़े 17 से 21 साल है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]