भारतीय सेना में निकली कैप्टन की भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन….
भारतीय सेना ने वेटरनरी ग्रेजुएट्स की शॉर्ट सर्विस कमीशंन्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें महिलाओं के लिए 3 और पुरुषों के लिए 12 पद हैं। इच्छुक उम्मीदवार 3 जून 2024 को शाम 5 बजे तक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उम्मीदवार को भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना होगा। बता दें उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए और भर्ती के लिए उसकी आयु 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 20 मई 2024 से होगी। इसके आलावा उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से बीवीएससी, बीवीएससी (ऑनर्स) की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन जमा करने के समय उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के साथ योग्यता परीक्षा पास किया होना चाहिए। उम्मीदवार आवेदन फॉर्म व नोटिफिकेशन इंडियन आर्मी की वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले इनिशियल स्क्रीनिंग होगी। फिर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के बाद मेडिकल टेस्ट होगा। फाइनल सेलेक्शन के बाद आईएमएस ट्रेनिंग होगी।
ऐसे करें आवेदन….
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना है। बताए गए फॉर्मेट में प्लेन पेपर पर अप्लीकेशन लिखनी होगी। इसके लिफाफे पर एप्लीकेशन फॉर शार्ट सर्विस कमीशन इन आरवीसी साफ-साफ लिखा होना चाहिए।
आवेदन फॉर्म भेजने का पता….
डायरेक्टरेट जनरल रिमाउंट वेटरनरी सर्विस
क्यूएमजी ब्रांच, इंटीग्रेटेड हेडक्वॉर्टर ऑफ एमओडी (आर्मी)
वेस्ट ब्लॉक 3 ग्राउंड फ्लोर, विंग 4, आरके पुरम, नई दिल्ली 110066